Sunday 4 January 2015

जनवादी लेखक संघ का सातवाँ राज्य सम्मलेन मुरादाबाद में संपन्न

  जनवादी लेखक संघ का सातवाँ राज्य सम्मलेन 13 दिसम्बर को मुरादाबाद में संपन्न हुआ| सम्मलेन का उद्घाटन करते हुए जलेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रख्यात साहित्यकार दूधनाथ सिंह ने कहा कि दक्षिणपंथ ने कभी भी कोई बड़ा लेखक, कलाकार, संस्कृतिकर्मी नहीं पैदा किया और न ही कर सकता है। हमारी जनता प्राय: मिथ्या चेतना की शिकार हुई है और इसी के चलते दक्षिणपन्थ का यह दौर दौरा आया है जो ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा |
उन्होंने यह भी कहा कि भोजपुरी, अवधी आदि बोलियों को भाषा की तरह दर्जा नहीं दिया जा सकता। केदार नाथ सिंह भोजपुरी की बड़ी वकालत करते हैं लेकिन वो भोजपुरी में एक अच्छी कविता लिख कर दिखाएँ।संगीनों से आप सब कुछ कर सकते हैं सिवा उन पर बैठने के' - इस कथन से शुरू करके युवा आलोचक और जलेस के उपमहासचिव संजीव कुमार ने मौजूदा हालात के बारे में प्रासंगिक बातें जलेस के राज्य सम्मेलन में कहीं। उन्होंने प्रो. बत्रा की भी क्लास ली और उनके विचारों से आने वाले समय में शिक्षा पर पड़ने जा रहे प्रभावों से सचेत किया| गीतकार माहेश्वर तिवारी ने भी जलेस के उ.प्र. राज्य सम्मेलन के उदघाटन सत्र में प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया | नलिन रंजन सिंह ने 'मौजूदा हालात में साहित्य के सरोकार और लेखक की भूमिका' पर बोलते हुए महत्वपूर्ण बातें कहीं। नमिता सिंह,चंचल चौहान,ओंकार सिंह,मुशर्रफ अली,रमेश कुमार एवं प्रदीप सक्सेना ने भी अपने विचार रखे| सांगठनिक सत्र में सचिव प्रदीप सक्सेना ने रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर विस्तार से चर्चा हुयी | 
  सांगठनिक सत्र में लेखकों के नए नेतृत्व का चुनाव हुआ। चुनाव में नमिता सिंह (अलीगढ) को  अध्यक्ष, प्रदीप सक्सेना (अलीगढ) को सचिव और नलिन रंजन सिंह (लखनऊ) को कार्यकारी सचिव चुना गया| कुल छः उपाध्यक्ष चुने गए जिनके नाम इस प्रकार हैं- हरीश चन्द्र पांडे (इलाहाबाद), सुधीर सिंह (इलाहाबाद), अनिल कुमार सिंह (फैजाबाद), शौक अमरोहवी (अमरोहा), मुनीश त्यागी (मेरठ) और प्रमोद कुमार (गोरखपुर)| इस अवसर पर चुने गए चार उप सचिव इस प्रकार हैं- रमेश कुमार (अलीगढ), संतोष चतुर्वेदी (इलाहाबाद), उमा शंकर परमार (बाँदा) और तारिक छतारी (अलीगढ) | मुशर्रफ़ अली (मुरादाबाद) को कोषाध्यक्ष चुना गया| नए संरक्षक मंडल में शेखर जोशी, दूधनाथ सिंह, काजी अब्दुल सत्तार, गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव, विनोद दत्ता और माहेश्वर तिवारी को चुना गया। केशव तिवारी (बाँदा), संध्या सिंह (लखनऊ), टिकेन्द्र शाद (मथुरा), वेद प्रकाश (गोरखपुर), प्रियंवद (नॉएडा), अजय बिसारिया (अलीगढ), अली बाकर जैदी (लखनऊ), ओंकार सिंह (मुरादाबाद), एम् पी सिंह (वाराणसी)  अता रहीम और के.के. नाज़ को कार्यकारिणी में और अजित प्रियदर्शी (लखनऊ), रामवीर सिंह, तस्लीम सुहैल, हनीफ मदार (मथुरा), ज्ञान प्रकाश चौबे (लखनऊ),प्रेमनंदन (फतेहपुर), रामपाल सिंह (मुरादाबाद), सुरेश चन्द्र, पी के सिंह (बाँदा)और अमरनाथ मधुर को राज्य पार्षद चुना गया।
  शाम को काव्य संध्या का आयोजन किया गया जिसमें नलिन रंजन सिंह, ज्ञान प्रकाश चौबे, के.पी.सिंह, संतोष चतुर्वेदी, अजित प्रियदर्शी, महेंद्र प्रताप, संध्या सिंह, सुजीत कुमार सिंह, शिवानन्द मिश्रा, अजय कुमार पाण्डेय आदि ने प्रतिभागिता की |
                                                                                          प्रस्तुति- नलिन रंजन सिंह                                                                  कार्यकारी सचिव                                                                 उ.प्र.जनवादी लेखक संघ 


No comments:

Post a Comment

केदार के मुहल्ले में स्थित केदारसभगार में केदार सम्मान

हमारी पीढ़ी में सबसे अधिक लम्बी कविताएँ सुधीर सक्सेना ने लिखीं - स्वप्निल श्रीवास्तव  सुधीर सक्सेना का गद्य-पद्य उनके अनुभव की व्यापकता को व्...