ISSN

ISSN : 2349-7122

Sunday, 14 December 2014

माँ


- राम दत्त मिश्र अनमोल

सपने में माँ मिलती है।
कली हृदय की खिलती है।।

करुणा की है वो मूरत,
आँसू देख पिघलती है।

सुखी रहे मेरा जीवन,
नित्य मनौती करती है।

बिठा के मुझको गोदी में,
सौ-सौ सपने बुनती है।

उसकी तो नाराजी भी,
आशीषों-सी फलती है।

नहीं किसी के दल में है,
नहीं किसी से जलती है।

भटक न जाऊँ कभी कहीं,
थाम के अँगुली चलती है।

दुख-तम हरने को  ‘अनमोल’,
दीप सरीखी जलती है।।

अपनों का साथ और सरकार के संबल से संवरते वरिष्ठ नागरिक

  विवेक रंजन श्रीवास्तव -विभूति फीचर्स             एक अक्टूबर को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाती है। यह परंपरा सन् 1...