ISSN

ISSN : 2349-7122

Tuesday, 19 April 2016

प्रदीप कुशवाहा की कविता

मेरे पन्ने -----------

- प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा

जीवन पृष्ठ मेरे
हाथों में तेरे
खुली किताब की तरह
कुछ चिपके पन्ने कह रहे
दास्तान पढ़ने को
है अभी बाक़ी
लौट आया हूँ फिर
चाहता हूँ
रुकूँ अभी
हवा के तेज झोंके
जीवन पृष्ठों को
तेजी से बदलते हुए
चिपका हूँ
दीवार के साथ
बूझेगा अब कौन
न है मधुशाला
न उसमे साकी 

No comments:

Post a Comment

साहित्यिक जगत में शिवना सम्मानों की गूँज: लीलाधर मंडलोई को 'अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान'

  - मुकेश नेमा और स्मृति आदित्य को कृति सम्मान सीहोर। नए वर्ष की ऊर्जा और साहित्यिक उल्लास के बीच 'शिवना प्रकाशन' द्वारा वर्ष 2025 क...