ISSN

ISSN : 2349-7122

Wednesday, 28 November 2012

ऐ इन्सानो!


- गजानन माधव मुक्तिबोध

आँधी के झूले पर झूलो !
आग बबूला बन कर फूलो !
कुरबानी करने को झूमो !
लाल सवेरे का मूँह चूमो !
इन्सानो ओस चाटो !
अपने हाथों पर्वत काटो !
पथ की नदियाँ खींच निकालो !
जीवन पीकर प्यास बुझालो !
रोटी तुमको राम देगा !
वेद तुम्हारा काम देगा !
जो रोटी का युद्ध करेगा !
वह रोटी को आप वरेगा !



No comments:

Post a Comment

साहित्यिक जगत में शिवना सम्मानों की गूँज: लीलाधर मंडलोई को 'अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान'

  - मुकेश नेमा और स्मृति आदित्य को कृति सम्मान सीहोर। नए वर्ष की ऊर्जा और साहित्यिक उल्लास के बीच 'शिवना प्रकाशन' द्वारा वर्ष 2025 क...