Sunday 2 December 2012

क्षणिकाएँ




बिके हुएलोग

                 -विष्णु प्रभाकर

चुके हुए लोगों से

ख़तरनाक़ हैं
बिके हुए लोग
वे
करते हैं व्यभिचार
अपनी ही प्रतिभा से


अकविता

                    -विष्णु प्रभाकर

मुँह-से-मुँह मिलाकर

बोले वह
बुर्र बुर्र बुर्र
कानाबाती कुर्र कुर्र कुर्र
टीली-लीली झर्र-झर्र-झर्र
अरे रे रे
दुर्र दुर्र दुर्र


निकटता

                   -विष्णु प्रभाकर

त्रास देता है जो

वह हँसता है
त्रसित है जो
वह रोता है
कितनी निकटता है
हँसने और रोने में


स्वप्न

              -गोग

आज मैं

एक अमीर और इज़्ज़तदार आदमी
बन रहा था
कि अचानक
किसी ने कहा-
चल उठ!
सुबह हो गई।


मैं ही मैं

                -विष्णु प्रभाकर

जीवन के अन्तिम छोर पर खड़ा

मैं
सोचता हूँ -
जिन्होंने मुझसे घृणा की,
जिन्होंने मेरी उपेक्षा की,
वही सत्य थे।
क्योंकि-
करता नहीं कोई घृणा किसी से।
करता नहीं कोई उपेक्षा किसी की।
करता हैमैंहीमैंका मूल्यांकन।


न्याय

               -विष्णु प्रभाकर

न्याय मिलता नहीं है

विवेक से
सत्य और असत्य के।
मिलता नहीं है वह दुरन्त
मानवीय भावना में
साक्षी-
केवल साक्षी है आधार
उसके आस्तित्व का
और बाज़ार पटे पड़े हैं
असंख्य अनाहूत साक्षियों से।
कितना सुलभ है न्याय
महंगाई के इस युग में।


सत्य

               -विष्णु प्रभाकर

सत्य है स्थापना वह

प्रमाणित होती
जो मात्रा तर्क से -
और तर्क आश्रित है
बुद्धि-चातुर्य पर
जितना चतुर है जो
उतना ही निरपेक्ष है
असत्य उसका।


कहाँ है वो

              -प्रभाकिरण जैन

एक ऊँची मचान पर

जहाँ से
ज़िन्दगी की
हर भागदौड़
चहलक़दमी लगे

मैं भी

खड़े होकर
देखना चाहती हूँ


ज़िन्दगी की चादर

              -अलका सिन्हा

ज़िन्दगी को जिया मैंने

इतना चौकस होकर
जैसे कि नींद में भी रहती है सजग
चढ़ती उम्र की लड़की
कि कहीं उसके पैरों से
चादर उघड़ जाए।



केदार के मुहल्ले में स्थित केदारसभगार में केदार सम्मान

हमारी पीढ़ी में सबसे अधिक लम्बी कविताएँ सुधीर सक्सेना ने लिखीं - स्वप्निल श्रीवास्तव  सुधीर सक्सेना का गद्य-पद्य उनके अनुभव की व्यापकता को व्...